नौकरीपेशा के लिए 5 लाख तक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा
क्या आप अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद इंडस्ट्री में job कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं तो ये ब्लॉग आपके लिए बहुत खास होने वाला है, देखिए पढ़ाई पूरी करने के बाद अगला step होता है, job का। और job के बाद के step है protection, saving और investment के। जिसके बारे में हमे पता तो होता है, पर फिर भी हम इन्हे follow नहीं करते। लेकिन अगर आप अपना और अपनी family का future secure करना चाहते है, तो आपको आज से ही इन तीनों steps को follow करना शुरू कर देना चाहिए. आज के इस ब्लॉग में हम आपको protection यानि कि सुरक्षा के बारे में बताएंगे कि कैसे आप अपनी और अपनी पूरी family को protect करके मेडिकल के लाखों खर्चों से बचा सकते हैं।
तो देखिए protection में basically तीन चीजें आती है, Health Insurance, life insurance और Accident insurance। इन insurance की मदद से आप अपनी और अपने परिवार की लाइफ secure कर सकते है। लेकिन insurance को लेकर बहुत से लोगों का मानना होता है, कि हमें इसकी क्या जरूरत? हम ऐसे ही ठीक है। लेकिन अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोचते है, तो ये बहुत गलत सोच है। क्योंकि आज इस ब्लॉग की मदद से हम जानेंगे कि Insurance आखिर क्या होता है और क्यों करवाना चाहिए?
तो देखिए Insurance एक ऐसी scheme है जिसमें आप बीमा कंपनी को एक तय राशि का भुगतान करते हैं, जिसे प्रीमियम कहते हैं, और बदले में कंपनी आपको कुछ सुरक्षा देती है। इसका मकसद होता है आपकी खराब सेहत मे आपको आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। चलिए सबसे पहले बात करते है, health insurance के बारे में।
Health Insurance हम सबके लिए बहुत जरूरी है. क्योंकि ये insurance आपकी बीमारी के समय आपकी आर्थिक तौर पर मदद करता है, उदाहरण के तौर पर अगर किसी को कोई गंभीर बीमारी हो जाती है, और उस बीमारी के इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है, जहां बनता है इलाज का लंबा-चौड़ा बिल। अगर आपने health insurance लिया होगा तो ऐसे में आपका इलाज का खर्च इस Insurance में कवर हो जाता है. लेकिन अगर आपके पास health insurance नहीं है, तो आपको पैसों के लिए अपने रिश्तेदार या दोस्त से पैसे उधार लेने पड़ते है. कई बार बहुत से लोग ज्यादा interest पर भी उधार ले लेते है। जिसे चुकाना काफी मुश्किल हो जाता है। तो अगर आप भी ऐसी situation से बचना चाहते है, तो आपको health insurance लेना चाहिए। ऐसी बहुत सी Private companies है, जो health insurance की सुविधा देते हैं। साथ ही सरकार भी health insurance को लेकर कई schemes चला रही है। जैसे कि आयुष्मान भारत यानि कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना. इस योजना के तहत गरीब परिवारों को हर साल 5 लाख रूपए तक का हेल्थ बीमा दिया जाता है। इसी के साथ इस योजना के अंतर्गत भर्ती होने से 7 दिन पहले तक का checkup, अस्पताल में भर्ती के दौरान इलाज व खान-पान और डिस्चार्ज होने के 10 दिन बाद तक का चेकअप और मुफ्त में दवाइंया भी दी जाती है।
इसी के साथ तीसरे नंबर पर आता है Accident insurance। अब इसके नाम से तो आप समझ ही गए होंगे कि ये योजना accident के दौरान हुई मृत्यु या चोट को कवर करता है। जैसे कि आप भी जानते है, कि आज के समय में सड़क हादसे कितने बढ़ चुके है. आज का youth जिस तरह से सड़को पर बाइक और कारें दौड़ाते है और फिर किसी न किसी accident का शिकार हो जाते है. तो ऐसे में अगर उनके पास accident insurance होगा तो उन्हे इस योजना के तहत एक निश्चित राशि मिल जाती है. आप इस योजना को किसी भी सरकारी और प्राइवेट बीमा companies से ले सकते हैं. बात करें इससे जुड़ी योजना कि तो आप प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ले सकते है। इस योजना के तहत accident के कारण मृत्यू पर परिवार को 2 लाख की राशि दी जाती है. और यदि दुर्घटना के कारण स्थायी विकलांगता होने पर 2 लाख की राशि भी दी जाती है. इस राशि से आपकी और आपके परिवार की काफी आर्थिक रूप से मदद होती है।
तो देखिए Protection की एक और scheme है ESI यानि कि Employee state insurance, ये एक सरकारी scheme है. जो खासतौर पर कामकाजी लोगों के लिए होती है। इस schemes के तहत कर्मचारियों को बीमारियों, दुर्घटनाओं, और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए आर्थिक मदद मिलती है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति factory में काम कर रहा है, और अचानक वो किसी भी हादसे का शिकार हो जाए और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़े, तो इस योजना के तहत उसे मेडिकल खर्च तो मिलता ही है, लेकिन साथ ही उसे सैलरी भी मिलती है, अगर आप काम पर नहीं जा पाते तब भी. इसी के साथ अगर उस व्यक्ति की मृत्यू हो जाती है, तो उसके परिवार को आर्थिक मदद मिलती है. तो कुल मिलाकर ESI कर्मचारियों के लिए Complete सुरक्षा कवच है.
तो आज हमने आपको protection से जुड़ी schemes बताई. इन स्कीम्स के इतने सारे फायदे सुनने के बाद तो आप जरूर इन बीमा योजना को लेना चाहेंगे। तो आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट बीमा companies में इन schemes के लिए apply कर सकते है। अगर आपको इन schemes के बारे में और जानकारी चाहिए तो आप www.eshram.gov.in पर विजिट कर सकते है. यहां आपको बीमा योजना में अप्लाई करने से लेकर हर तरह की जानकारी मिल जाएगी।
तो अगर आप जॉब कर रहे है, तो इन schemes की मदद से आप अपनी और अपने परिवार की life protect कर सकते हैं। उम्मीद है, कि बीमा योजना और ESI को लेकर आपको सभी बातें समझ आ गई होंगी। अगर आपको फिर भी कोई doubt है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं.
Related Articles
ITI & Diploma Students के लिए Oil Industry में Career का Golden Chance!
ITI और Diploma students के लिए Oil Industry में Top Trades, Salary, Recruitment Companies और Career Growth की पूरी जानकारी। ONGC, IOCL, Reliance jobs details inside.
Learn Past Perfect Tense with Examples | English सीखिए आसान तरीके से
Past Perfect Tense आसान भाषा में सीखें। Had + V3 के simple rules, daily examples, positive-negative sentences और spoken English में इसका सही use समझें।
What is Polytechnic? | Polytechnic क्या है? | 10वीं के बाद सबसे बेहतर Diploma कोर्स कौन सा है?
Polytechnic Course 2025 की पूरी जानकारी: 10वीं के बाद eligibility, admission process, top colleges, branches, job opportunities, salary, फायदे और career tips। जानें क्यों Polytechnic जल्दी skill और जल्दी job के लिए सबसे smart option है!